Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

हरदा:- स्वर्गीय राजेश यादव मित्र मंडल द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर जिसमें ग्राम रोल गांव के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया स्वर्गीय राजेश यादव ग्राम रोल गांव के सरपंच थे। जिनकी सजगता सक्रियता से ग्राम रोलगांव का सर्वांगीण विकास हुआ परंतु पिछले वर्ष कोरोना महामारी ने हमसे कहीं अपने छीन लिए।उन्हीं में से एक भारतीय जनता पार्टी हरदा ग्रामीण मंडल के लोकप्रिय युवा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव फेस महामारी का शिकार हुए और कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। स्वर्गीय राजेश यादव संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ-साथ एक बड़े समाजसेवी भी थे जिन्होंने क्षेत्र के विकास में कई बड़े कार्य किए। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि रक्तदान ही जीवनदान है राजेश यादव युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे उनकी स्मृति में राजेश यादव मित्र मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी पूर्ण रुप से सहयोग किया। 100 यूनिट ब्लड कलेक्शन का लक्ष्य था जिसमें 40 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया ब्लड की पर्याप्त मात्रा होने पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 40 यूनिट ब्लड स्टोर किया गया। जिला अध्यक्ष जेवल्या ने बताया कि आगामी समय में भी स्वर्गीय राजेश यादव की स्मृति में इस तरह का आयोजन होता रहेगा। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से युवाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं कहा की राजेश मेरे बेटे के समान था उनके द्वारा किए गए जन हितेषी कार्य एवं समाज सेवा सदैव स्मृति बनकर मेरे ह्रदय में स्थापित रहेंगी एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने भावांजलि अर्पित की। इस दौरान स्व. राजेश यादव के पुत्र वरुण यादव के साथ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या , संजय यादव, शुभम् यादव, उमेश यादव, नवनीत यादव, अंकित यादव, सन्तोष यादव, मोनू यादव,अनिल डूडी सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं संजय यादव ,सुभाष शर्मा ,नवनीत पारासर, शांति जैसानी ओम जाट,उमेश यादव गोविंद यादव, निखिल यादव,रितेश यादव,महेश यादव,अंकित यादव, हरेराम गुर्जर, शुभम यादव,पीयूष सकरगये, चंदन यादव,आशीष शर्मा,
प्रमोद यादव,शुभम बिजगावने, संतोष यादव,ओमप्रकाश मालवीय,अनूप यादव,कृष्णा यादव,गौतम यादव,नितिन यादव, शिवम जी, नीलेश जी रघुवंसी, महेश राठौर, प्रवीण यादव अजय मालवीय,रजत यादव ओर मातृशक्ति मंजू यादव,पल्लवी यादव,सलोनी यादव,शीतल यादव,रीना यादव,रेणुका यादव ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।