Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

भारतीय जनता पार्टी जिला गुना के सभी 17 मंडलो में आगामी 30 अप्रैल एवं 1 मई को भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार के नेतर्त्व मे त्रिदेव (बुथ अध्यक्ष,महामंत्री,बी.एल.ए) प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे है। इसके तहत आज बजरंग गढ़ मंडल का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग शनिवार 30 अप्रैल को द प्रिन्स ग्लोवल स्कूल मे संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यशाला मे मुख्य रूप से गुना विधायक गोपीलाल जाटव, मंडल प्रभारी विकास जैन नखराली व बरेलाल धाकड़, मंडल अध्यक्ष संजीव धाकड़ मंचासीन रहे।
विधायक श्री जाटव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हे। इसको बनाने मे कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा हे। भाजपा संगठन स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करती रहती है नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्य पद्धति को समझना और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनमानस की भावनाओं में अपना एक स्थान बनाना योजनाएं हो या फिर पार्टी के कार्यक्रम उन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करते हुए मुख्यधारा में लाना यही भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति एवं रीति नीति है ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने कार्यशाला मे हमारा व्यवहार पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन दिया एवं सोशल मीडिया के बर्तमान समय मे उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विगत माह में बूथ विस्तारक अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलो में नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ समिति की संरचना की गई पार्टी के कार्यक्रमों एवं सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बूथ समिति के माध्यम से नीचे तक पहुंचने का एवं जनता से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम जिसे त्रिदेव का नाम दिया गया वह। इस प्रशिक्षण वर्ग मे पार्टी के रीति नीति एवं कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बारेलाल धाकड़ ने बूथ पर 22 करणीय कार्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की बुथो के डिजीटल विस्तारीकरण के बाद बुथ पर बनाये गये बुथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी.एल.ए 2 यानी त्रिदेव की संज्ञा दी गई। मंडल की कार्यशाला मे सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की रीति नीति एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष परमाल सिंह रघुवंशी ने किया व आभार महामंत्री घनश्याम रघुवंशी ने माना।
गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट