
इरफान अंसारी रिपोर्टर
भाजपा अजा मोर्चा 10% वोट बढ़ाने में निभा सकता है अहम भूमिका :- डॉ मोहन यादव
भाजपा अजा मोर्चा के नवनियुक्त नगर पदाधिकारियों का स्वागत भाजपा कार्यालय लोक शक्ति भवन पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी एवं मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज मालवीय के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं आह्वान किया की आप अपने क्षेत्र की बस्तियों में बूथ स्तर तक जाकर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के पक्ष में 10% से अधिक वोट सुनिश्चित कर सकते हैं ! सांसद अनिल फिरोजिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देकर कहा आप सभी मन लगाकर काम करें तन मन धन से मैं आपके सहयोग के लिए खड़ा हूं , भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा मोर्चे के प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका तय होना चाहिए एवं सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए संगठन ने जो आप पर विश्वास किया उस विश्वास पर आप खरा उतरे ऐसी आपसे अपेक्षा है । इस अवसर पर पूर्व महापौर मीना जोनवाल, विक्रम सिंह गोंदिया, मुकेश टटवाल, सत्यनारायण खोईवाल,संजय अग्रवाल, सुरेश गिरी, मोर्चा महामंत्री सुनील चावंड,अनिल सिंदल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है