राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद-पहली बार तहसील क्षेत्र में श्री गौ कृपा कथा का आयोजन 1 मई से 7 मई तक राम बोला मंदिर पर कथा का आयोजन रात्रि 7:30 से 10:30 बजे तक कथा चालू रहेगी कथावाचक साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी के मुखारविंद से सरल शब्द वाणी से महिला पुरुषों को गौ माता कथा का सारांश भक्त लोग कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा के पूर्व 1 मई को लालबाई फूलबाई माता मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिला पुरुष सैकड़ों की संख्या में थे महिला एवं बालिकाओं ने पूरी यात्रा में कलस अपने सिर पर लिए हुए चल रही थी शोभायात्रा में ढोल धमाके बैंड के साथ निकाली गई पूरे रास्ते में धार्मिक भजनों पर लोग थिरकते रहे। कलश यात्रा कथा स्थल रामबोला धामपहुंची जहां पर कथा चालू हुई, इस आयोजन में गौ भक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया, आयोजक श्री डॉक्टर पन्नालाल जी पोपडीया, व राजोद गौशाला मंडल द्वारा कथा में अधिक से अधिक पधारने का आग्रह किया। फोटो कैप्शन कलश यात्रा चल समारोह

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है