कौशलेंद्र तोमर रिपोर्टर


पोरसा। रमजान के रोजों के बाद मुस्लिम समाज ने आज मंगलवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के द्वारा जामा मस्जिद पर एकत्रित हुए तथा वहां से हाफिज साहब व मुस्लिम समाज के नेतृत्व में सिंधिया स्कूल स्थित ईदगाह पहुंचे। ईदगाह पर हाफिज साहब द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गयी,, मुल्के हिन्दुस्तान की तरक्की के लिए दुआ की गयी। नमाज के बाद समाजजनों ने एक दुसरे के गले मिलकर पर्व की बधाई दी,, जिसमें मुस्लिम समाज के नेता यूनुस खां पठान, अब्दुल गनी खां, हमीद खां गौरी, शहर काजी बटेरी खां,,आवेद खां खलीफा एवं प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम राजीव समादिया ,एसडीओपी परमाल सिंह व थाना प्रभारी रामपाल सिंह जादौन,एस आई धर्मेंद्र मालवीय,रबी प्रताप सिंह, के एस रमन,ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद समाजजन एक दुसरे के घर पर्व की बधाई देने पहुंचे व सीर खुरमे तथा सिवाईयो का लुत्फ उठाया।देश में खुशहाली वा अमन शांति की दुआओं के साथ अदा हुई ईद की नमाज़,,,,,,
नगर में मुस्लिम समाज ने अपना सबसे बड़ा त्यौहार ईद उल फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया ज्ञात रहे कि रमजान के तीस रोज़ों के बाद ईद मनाई जाती है।ईद के अवसर पर सभी लोग नए नए कपड़े पहनकर खुशी खुशी ईदगाह पहुँचे और नमाज़ अदा की। इसके साथ ही मस्जिद पर एक होल नुमा कमरा बनाने के लिए चंदा एकत्रित किया गया जिसमें गत दिन पूर्व इंतकाल हुए दीवान इस्माइल खां पठान की याद में उनके पुत्र अखलाक खां पठान व आरिफ खां पठान ने ₹100000 समाज को दान किया एवं ₹11000 यूनिस खां पठान ने तथा अन्य समाज बंधुओं ने भी चंदा दिया इस प्रकार ₹150000 का चंदा एकत्रित हुआ जिससे जामा मस्जिद पर एक हॉल का निर्माण किया जाएगा,,,,,,

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है