न्यूज़ 24x 7इंडिया के जिला ब्यूरो योगेश गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित..

युवा पत्रकार तक्षित सोनारे को जिला महामंत्री
नियुक्त किया गया ..
बैतूल । राजनीति में चुनाव जीतने के लिए सामाजिक स्तर पर राजनीतिक समीकरण बनाना आवश्यक होता है इन मामलों में भाजपा हमेशा से ही सक्रिय रही है पार्टी के द्वारा भाजपा पिछड़ा वर्ग का गठन किया जा चुका है तो वही अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर महोबे की नियुक्ति भी की जा चुकी थी तो वही जिले के सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा और प्रभावशील सामाजिक बंधुओं के बीच सामंजस बनाकर भारतीय जनतापार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर मोहबे ने मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डा.कैलाश जाटव पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुुक्ला की सहमति से मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। युवा पत्रकार तक्षित सोनारे को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है तो वहीं कार्यकारिणी सूची में उन्नीस पदाधिकारी नियुक्त किया गया है ।भाजपा कार्यलय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जिसमें सुरेश गायकवाड (बैतूलबाजार) राजेश पाटिल (बिरूलबाजार) कपिल बंशकार (चिचोली) जयंत गोहे (आमला) अनिल मंडलकर (बैतूल) सतीश बौरासी (सारनी) को जिला उपाध्यक्ष संतलाल सूर्यवंशी (भीमपुर) तक्षित सोनारे (बैतूल) महामंत्री दिनेश सालवे (घोडाडोगरी) श्रवण भीमराव बाघमारे (मुलताई) शिवदास बेले (आठनेर) विजय खातरकर (बैतूल) परमेश्वर नागले (सारनी) रवि पिपले (मुलताई) को जिला मंत्री विजय गायकवाड (आठनेर) कोषाध्यक्ष राजेश ढोलेकर (आमला) सहकोषाध्यक्ष राकेश मंदरे (बैतूल) कार्यालय मंत्री राहुल बर्डे (पाथाखेडा) मीडिया प्रभारी और गोलू चौकीकर (बगडोना) को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। साथ ही
स्थाई आमंत्रित सदस्यो में विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, मीनाक्षी मोहबे, अशोक नागले, जगन्नाथ डहेरिया, ऋषभदास सावरकर, ओमकार टिटारे, राजेश झा को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में देवेन्द्र बर्थे, विनय मदने, अनूप भन्नारे, विनोद परदेशी, नौखेलाल गोहे, राजकुमार नागले, प्रकाश डहेरिया, प्रकाश शंकर बिसौने, रामू बिसेन्द्रे, ज्ञानी हनोते, ललीत छत्रपाले, राजेश पहाडे, रितेश बर्थे, माला खातरकर, शारदा पाटिल, कृष्णा भूमरकर,रिपेश बडिये, विशाल थोराथ को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यो में पवन गुुजरे, सतीश जौधलेकर, कुंवरलाल नागले, नितेश भुजवरे, रूपलाल बेलवंशी,राजकुमार मंदरे, भानू चंदेलकर को लिया गया है । अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को जिले के सामाजिक बंधु व्यापारी गण एवं सभी भाजपा समर्थक जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है