Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ अनिल शर्मा

कटनी अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में लगे आरोपी के कब्जे से कोतवाली पुलिस ने 10 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती 120000 रूपए का बरामद कर सहआरोपी वाहन चालक व हुडई कार आई -20 कीमती 07 लाख की जप्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाई की है । इस संबंद्ध में जानकारी के अनुसार दिनांक 18.04.2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुड़वारा स्टेशन फुट ओवर ब्रिज के पास एक सफेद रंग की कार क्रमांक MP-21-CB-0859 मे दो लड़के अपने पास ग्रे रंग का पिट्टू बैग रखे है जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है जिसे बेचने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे , मुखबिर कि सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली कटनी से उनि : धनंजय पाण्डेय को पुलिस स्टाफ के साथ भेजा गया और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर मुड़वारा रेल्वे स्टेशन फुट ओव्हर ब्रिज के पास वाहन क्रमांक -MP-21-CB-0859 सफेद रंग की हुडई कार के साथ दो युवकों से पूछताछ की गई जिस पर नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम अमित दुबे पिता स्व . सुरेन्द्र मोहन दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी जागृति कालोनी तिलक कालेज रोड़ थाना एन.के.जे और दूसरे ने अपना नाम विष्णु विश्वकर्मा पिता देवेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खड्डी कला थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी हाल निवासी इंद्रा नगर लोकमान्य गंगाधर तिलक वार्ड थाना कुठला का होना बताया । सदेहियों व वाहन की तलाशी ली गई जिसमें सदेही विष्णु विश्वकर्मा की जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे रखे ग्रे रंग के बैग बैग में सैलो टेप से लिपटे पालीथीन के 10 पैकेट बरामद हुए जिन्हें खोलकर देखा तो प्रत्येक पैकेट में गांजा जैसा पदार्थ रखा हुआ था । उक्त पदार्थ के संबंध में पूछने पर सदेही विष्णु विश्वकर्मा से पूछे जाने पर अवैध मादक पदार्थ गाजा होना बताया और वाहन क्रमांक MP-21-CB-0859 स्वयं के नाम पर पंजीकृत होना बताया । मौके पर अवैध मादक पदार्थ गाजा की तौल किए जाने पर कुल मात्रा 10 किलो 200 ग्राम कीमती 1,20000 रू की होना पाई गई । प्रकरण में आरोपी विष्णु विश्वकर्मा पिता देवेन्द्र विश्वकर्मा , सहआरोपी अमित दुबे पिता स्व . सुरेन्द्र मोहन दुबे तथा घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक . MP21CB0859 की सफेद रंग हुडई कार आई -20 कार को जप्त की गई , आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया गया । थाना कोतवाली द्वारा अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए पूर्व में भी दिनांक 02.04.2022 को 02 आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में सफलता हासिल की गई थी,विगत 10 दिनों में ही कोतवाली पुलिस के द्वारा यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है । उपरोक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह , धनंजय पाण्डेय , अशोक उपाध्याय , कप्तान सिंह , अनिल सेंगर , वीरेन्द्र सिंह , वीरेन्द्र तिवारी , अजय प्रताप सिंह , उपेन्द्र बहादुर सिंह , अमित सिंह , मंसूर हुसैन , दिनेश चंद सेन की अहम भूमिका रही