पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर
परासिया विकास खंड का उमरेठ तहसील क्षेत्र का संकुल मोरडोंगरी की छात्रा रुपाली पिता स्वर्गीय मनोहर सल्लाम ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश कक्षा 12 वी कृषि संकाय की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर
सभी विषयों में विशेष योग्यता से अधिक अंक प्राप्त कर प्रदेश में एवं जिला में पूरे मोरडोंगरी क्षेत्र का नाम रोशन किया,गौरतलब है कि छात्रा रुपाली सल्लाम के पिता श्री मनोहर सल्लाम कुछ समय पूर्व बीमारी के चलते स्वर्गवास हो गया है परंतु छात्रा की माताश्री
मजदूरी करके बेटियों को पड़ा रही है और छात्रा रुपाली भी स्वयं पड़ाई के सांथ सांथ मजदूरी भी करती हैं,दूसरी तरफ कोरोना काल के कारण कक्षाएं बराबर
संचालित नहीं हो पा रही थी, उसके बाद भी कक्षा 12 वी के कृषि संकाय की छात्रा रुपाली सल्लाम ने शिक्षकों के मार्गदर्शन पर अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखा एवं परीक्षा परिणाम में रुपाली सल्लाम को हिन्दी विषय में 100 मे से 81 अंक प्राप्त हुए, अंग्रेजी विषय में 100 मे से 61 अंक प्राप्त हुए,कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान और गणित विषय में
100 मे से 76 अंक प्राप्त हुए,
फसल उत्पादन एवं बागवानी विषय में 100 मे से 84 अंक प्राप्त हुए तो वहीं रुपाली D/o स्व मनोहर सल्लाम ने पशु पति। दुग्ध व्यवसाय में कुक्कुट पालन और मत्स्य पालन में 100 में से 75 अंक प्राप्त कर कक्षा 12 वी में कृषि संकाय में हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा रुपाली सल्लाम ने 75.4 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर
मोरडोंगरी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
इन्होंने इस सफलता पर संकुल प्राचार्य शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल मोरडोंगरी,
शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मोरडोंगरी के प्रभारी प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों को श्रेय दिया है ।




जिला सचिव पत्रकार विकास परिषद न्यूज़ 24×7 इंडिया उमरेठ से रिपोर्टर पंकज राधेश्याम दुबे की रिपोर्ट 9575878231🎤🎤🎤🎤🎤🎤

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है