Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहम्मद शरीफ़ रिपोर्टर

स्लग-अंधी हत्या का खुलासा।
चोर कहने बात विवाद करने पर आरोपियों ने की थी हत्या 2 नाबालिक सहित 3 आरोपियों गिरफ्तार

एंकर- जबलपुर. तिलवारा थाना अंतर्गत सुलभ काम्प्लेक्स बाजनामठ मेडिकल रोड के पास टेंट कर्मचारी राहुल चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक व दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है, तीनों ने राहुल चौधरी को अकेला बैठकर देखा तो चोर-चोर चिल्लाया, इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और तीनों फावड़ा का बेंट मारकर राहुल की हत्या कर दी, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वह फावड़ा भी बरामद कर इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है. एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि मृतक राहुल चौधरी निवासी चूल्हा गोलाई नारायणपुर तिलवारा गोलू पटेल के टेंट हाउस में काम करता रहा, 5 मई को सुबह दस बजे के लगभग बुलेरो वाहन में बैठकर राहुल व पूरनलाल, दो महिला बैठकर ग्राम डुंडवारा में नंदलाल यादव के घर लगुन कार्यक्रम में टेंट लगाने के लिए गए, जहां से कार्यक्रम समाप्त होने पर रात 3 बजे के लगभग शास्त्री नगर चौराहा बाजनामठ के पास राहुल व पूरनलाल बुलेरो वाहन से उतरकर गए, दोनों को घूमते हुए देख गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने रोककर पूछताछ की तो बताया कि टेंट हाउस का काम करके लौटे है, कुछ देर बाद पूरन बाजनामठ के पास बनी अपनी टपरिया में चला गया, राहुल ने कहा कि साधन नहीं मिला तो मामा के घर सूपाताल चला जाएगा, राहुल चौधरी जनसुविधा सुलभ काम्प्लेक्स के पास खड़ा रहा इस दौरान रोहित पिता देवी सिंह राजपूत निवासी कौशल्या माय होम्स के पीछे खेरमाई व दो नाबालिग निकले, जिन्होने राहुल को चोर-चोर कहकर शोर मचाया तो राहुल ने गाली गलौज शुरु कर दी, राहुल द्वारा गाली बकने पर भड़के रोहित व उसके नाबालिग साथियों ने जमकर मारपीट की और फावड़ा का बेंट मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकाले, जिसमें रोहित अपने साथियों के साथ दिखाई दिया,  पुलिस ने तीनों को सरगर्मी से तलाश करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होने वारदात करना स्वीकार लिया.

बाइट-सिद्धार्थ बहुगुणा एसपी

जबलपुर रिपोर्ट मोहम्मद शरीफ़