Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ..योगेश गुप्ता ✍

जिला मुख्यालय पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का हुआ आयोजन

न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ..योगेश गुप्ता ✍

बैतुल – विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे मुख्य अतिथि के रूप में हुए उपस्थित

बैतुल – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रविवार की शाम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ किया गया । इस दौरान उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं से सतत् संवाद स्थापित करने हेतु विभाग द्वारा विकसित कराए गए एंड्रायड एप लाड़ली ई-संवाद का भी शुभारंभ किया। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर वर्चुअल प्रसारण किया गया।जिला मुख्यालय पर स्थानीय शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, रेडक्रॉस के डॉ. अरूण जयसिंगपुरे, समाजसेवी श्रीमती रश्मि साहू, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती ममता मालवी एवं श्रीमती हेमलता कुम्भारे, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री संजय जैन सहित बड़ी संख्या में लाड़ली लक्ष्मियां एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण के पहले विधायक आमला डॉ. पंडाग्रे द्वारा दीप प्रज्जवलन कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा कन्याओं का पूजन कर उन्हें तिलक लगाकर उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम के पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मियों रैली आयोजित की गई, जिस पर पुष्प वर्षा भी की गई एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर लाड़लियों द्वारा आकर्षक रंगोलियां भी सजाई गई थी जिनका विधायक एवं अतिथियों द्वारा अवलोकन करके सराहना की गई कार्यक्रम का संचालन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित अभियान में भी अतिथियों द्वारा अपने हस्ताक्षर करवाये गये तो वही आगंन वाड़ी कार्यकर्ता एवं साहयिका को अपने अपने वार्डो की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी । लाडली लक्ष्मी योजना से सबंधित मुख्य मन्त्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव प्रसारण से जुड़ने के लिए जयप्रकाश वार्ड जाकिर हुसैन वार्ड मैडम वंदना सोनी एवं सहायिका सरला जैन ने अपने क्षेत्र के बालिकाओं एवं उनके माताओं को भी जिला पंचायत बैतूल में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया था ।