ऐशबाग पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक आटो चालक को गिरफ्तार किया है।आरोपित जावेद कोरोना काल में अपने आटो को एंबुलेंस बनाने को लेकर चर्चा में आया था।वह काफी दिनों से एक शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों के बीच में विवाद हुआ तो महिला अपने पति के पास वापस पहुंच गई थी। इस पर आरोपी ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी ।इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर जावेद के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्द कराया वही पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर जेल पहुँचा दिया गौरतलब है कि जावेद कारोना काल में उस समय चर्चाओं में आ गया था।जब उसने अपने आटो में आक्सीजन सिलेंडर फिट कर इसे एंबुलेंस की तरह इस्तेमाल करते हुए मरीजों को अस्पताल पहुंचाने लगा था।बाद में उसके इस काम को लेकर जिला प्रशासन ने नियम-विरुद्ध मानते हुए विरोध किया था।उस समय सामाजिक संगठन ने इस नेक काम को करने के लिए उनकी काफी प्रशंसा की थी।

बाइट- श्रुतकीर्ति सोमवंसी, एडिशनल डीसीपी

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*