राहुल राठोर रिपोर्टर



नल जल योजना में नियमों के विरुद्ध कार्य करते ठेकेदार
सरदारपुर -बरमंडल जहाँ एक और केंद्र की मोदी सरकार हर घर नल हर घर जल योजनाओं के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए नलजल योजना प्रारंभ की है। तथा इस योजना से कई गाँव में पानी मिलना भी चालु हो गया है लेकिन राजोद जल समुह योजना का काम धीमी गति से हो रहा है तथा ठेकेदार इस योजना का पलिता लगाने पर तुला हुआ है।ठेकेदार नियम को ताक में रखकर अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है।जिसके चलते भविष्य में विभाग सहित ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पढ सकता हैं। राजोद जल समूह द्वारा ग्राम क्षेत्रों में पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा पाईप लाईन नियमानुसार गहरी नहीं डालते हुए एक दो फीट गहरी ही डाली जा रही जिसकों लेकर 3 मई के पत्रिका अंक में खबर प्रकाशित की गई थी। जिस पर विभाग के अधिकारी, राजोद समूह योजना के आरई मनीष कुलहरे ग्राम बरमंडल में माही डेम द्वारा मौके पर पहुंच लाईन का निरीक्षण किया गया। इस दोरान कई स्थानों पर लाईन नियमानुसार नही डाली पाई गई जिस पर अधिकारी द्वारा ठेकेदार को लाईन फिर से खोदने को कहा गया।अब देखना यह है की ठेकेदार लाईन फिर से डालता है या फिर कुछ चिंहित स्थानों की ही खाना पुर्ती कर लेता है। ये तो जागरूक नागरिक व मिडिया के द्वारा प्रमुखता से उठाने पर लापरवाही सामने आई तो फिर इस कार्य के लिए इंजीनियर की कोई जवाबदारी नही थी की वह लाईन का उचित निरीक्षण करे। अब देखना यह है की अधिकारियों के निर्देश हवा में ही उडा देता है या फिर धरातल पर कुछ काम होता हैं। इनका कहना आरई मनीष कुलहरे जानकारी मिली थी मौका देख कर जहां पर कम खुदाई थी वहां पर पुनः खुदाई करवा कर नियम से करवाया दिया ।
फोटो कैप्शन – मोका मुयायना करते अधिकारी

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…