गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट
आरोन थाने के एसआई, प्रधान आरक्षक व सिपाही सहित 3 की शहादत पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गुना विधायक ने जताया शोक
गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में 7-8 मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया।
जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें पुलिस परिवार के जाबांज एसआई राजकुमार जाटव, हवलदार नीलेश भार्गव और सिपाही संतराम जी की मौत हो गई है। जिसको लेकर गुना विधायक श्री गोपीलाल जाटव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह सिकरवार जी ने दुख जताया उन्होंने कहा कि घटना बहुत दुखद और हृदय विदारक है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। मुख्यमंत्री जी एवं गृहमंत्री जी ने उच्च स्तरीय विशेष बैठक बुलाई गई हे वह गुना पुलिस अधिक्षक के संपर्क में हे। साथ ही गुना विधायक गोपीलाल जाटव ने सुबह गुना जिला चिकत्सालय पहुंच मृतकों के परिजनों से मिलकर गहन दुख जताया और परिवार को हिम्मत दी। घटना रात्रि करीब 2: 45 बजे की हे । मृतकों में आरोन थाने के एसआई राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव, सिपाही संतराम मीणा व प्रायवेट आदमी लखन गिरी जो रात को गश्त के दौरान पुलिस की जीप चला रहा था को भी गोलियां लगी है।
लखन गिरी गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती व एसआई सहित 3 की मौत हो गई है।

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*