गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट
*ऊर्जा मंत्री ने दी बलिदान हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि, बोले-अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा*
*गुना, 14 मई।* जिले के आरौन में शिकारियों से पुलिस की देर रात हुई मुठभेड़ में बलिदान हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बलिदान देने वाले जवानों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने सख़्त कदम उठाए जाएंगे।
ज्ञातव्य है कि विगत रात्रि कृष्ण-मृग के का शिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ में आरोन थाने के एसआई राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव, सिपाही संतराम मीणा व लखन गिरी को गश्त के दौरान गोलियां लगी थीं। लखन गिरी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है, जबकि एसआई सहित तीन पुलिस जवानों की मृत्यु हो गई।
गुना में देर रात हुई पुलिस शिकारियों के बीच भिडंत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात उच्चस्तरीय बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सीएस, डीजीपी, एडीजी, पीएस गृह, पीएस मुख्यमंत्री सहित पुलिस के बड़े अधिकारी सम्मिलित हुए।

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*