Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना,(आरोन)पुलिस कर्मियों को दिया जाएगा शहीद का दर्जा, परिजनों को मिलेंगे 1-1 करोड़,अंतिम संस्कार में होंगे जिलों के प्रभारी मंत्री श्री तोमर शामिल

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट

आरोन थाने के एसआई, प्रधान आरक्षक व सिपाही सहित 3 की मौत पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गुना विधायक ने जताया शोक*

*पुलिस कर्मियों को दिया जाएगा शहीद का दर्जा,
परिजनों को मिलेंगे 1-1 करोड़*
*अंतिम संस्कार में होंगे जिलों के प्रभारी मंत्री श्री तोमर शामिल*

गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र ‌में 7-8 मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें पुलिस परिवार के जाबांज एसआई राजकुमार जाटव, हवलदार नीलेश भार्गव और सिपाही संतराम जी की मौत हो गई है। जिसको लेकर गुना विधायक श्री गोपीलाल जाटव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह सिकरवार जी ने दुख जताया उन्होंने कहा कि घटना बहुत दुखद और हृदय विदारक है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी गुना विधायक गोपीलाल जाटव को लगी तो वह सुबह गुना जिला चिकत्सालय पहुंच मृतकों के परिजनों से मिलकर गहन दुख जताया और परिवार को हिम्मत दी। घटना रात्रि करीब 2: 45 बजे की हे ।
लखन गिरी गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती व एसआई सहित 3 की मौत हो गई है। जिसको लेकर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा उच्च स्तरीय विशेष बैठक बुलाई गई हे वह गुना पुलिस अधिक्षक के संपर्क में हे। सरकार का बड़ा ऐलान किया है पुलिस कर्मियों को दिया जाएगा शहीद का दर्जा और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सहायता राशि, परिजनों को मिलेंगे 1-1 करोड़, रुपए, अंतिम संस्कार में होंगे जिलों के प्रभारी मंत्री प्रदुम्म सिंह तोमर शामिल होंगे। जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।