Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट

*केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री, रेल्‍वे एवं टेक्‍सटाईल विभाग भारत सरकार श्रीमति दर्शन जरदोश 14 ब15 मई को गुना में*

*आज होने वाले तिरंगा कार्यक्रम को स्थगित कर अगले दिवस 15 मई को सांयकाल किया जाएगा*

गुना । केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री, रेल्‍वे एवं टेक्‍सटाईल विभाग भारत सरकार श्रीमति दर्शना जरदोश दिनांक 14 एवं 15 मई 2022 को गुना भ्रमण पर रहेंगी तथा विभिन्‍न बैठक एवं अन्‍य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री, श्रीमति दर्शना जरदोश का आगमन 14 मई 2022 को शाम 07:30 बजे रेल द्वारा गुना आगमन होगा। जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुना रेल्वे स्टेशन पहुंच केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री श्रीमती जरदोश की भव्य अगवानी कर स्वागत किया जाएगा। जिसको लेकर जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से गुना रेल्वे स्टेशन पहुंचने का आग्रह किया गया है। मंत्री जी रात्रि विश्राम गुना सर्किट हाउस में रहेगा। अगले दिवस दिनांक 15 मई 2022 को केंद्रीय मंत्री श्रीमती जरदोश प्रात: 10 बजे कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में राज्‍य सरकार की चल रही परियोजनाओं के संबंध में जिला कलेक्‍टर एवं जिले के सभी विभागाध्‍यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में शा‍मिल होगी। केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री, श्रीमति दर्शना जरदोश शाम 04:30 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में शामिल होने उपरांत लगभग सायं 05 बजे गुना रेल्वे स्टेशन पर जो कार्यक्रम 14 मई को होना था उस कार्यक्रम को स्थगित किया गया हे जो अब 15 मई सांयकाल किया जाएगा। जिसको रेल राज्य मंत्री की उपस्थित में यह तिरंगा कार्यक्रम होगा तत्पश्चात मंत्री जी इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी।