कमलेश कावड़कर रिपोर्टर
अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण रहे मौजूद भैंसदेही
मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य शांतिप्रिय एवं विविध संस्कृतियों को अपने आँचल मे लपेटे हुए बैतूल जिले के रविवार को 200 वर्ष पूर्ण होने पर नगर परिषद भैंसदेही द्वारा नमोः उपवन मे सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर कार्यालय की विशेष प्रकाशसज्जा भी की गयी, नगर परिषद भैंसदेही द्वारा प्रातः 9:00 बजे नमोः उपवन मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे समस्त अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर उन्हें पालने का संकल्प लिया | वृक्षारोपण कार्यक्रम मे नगर प्रशाशक के.सी.परते जी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार जी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर जी, तहसीलदार नीरज कालमेघ जी, नायब तहसीलदार अखिलेश कुशराम जी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ऋषभदास सावरकर जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ठाकुर जी, भाजपा मण्डल महा मंत्री दिलीप घोरे जी, पूर्व पार्षद प्रभाकर कुबडे जी, पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी के.एस. उईके जी, चंद्रभान लोखंडे, ललित उईके, सोनू आर्य, चंचल ठाकुर, महेश मालवीय (दीवानजी), सहित कर्मचारीगण मौजूद रहे, सायंकालीन सत्र मे नगर परिषद कार्यालय पर विशेष आकर्षक प्रकाशसज्जा की गयी |



भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…