Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कमलेश कावड़कर रिपोर्टर

भैंसदेही:-भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय के आदेश पर प्रदेश के प्रत्येक जिले प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा मंडलों का यूथ कनेक्ट अभियान 16 मई से 15 जून तक चलाया जाना है जिसको लेकर युवा मोर्चा विधानसभा में सक्रिय होकर जिम्मेदारी पूर्ण कार्य करें इसको लेकर जिले की प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से अवगत कराया जा रहा है भैंसदेही में भी इसी कार्यक्रम को लेकर नगर के सांस्कृतिक भवन में युवा मोर्चा मंडलों की बैठक रखी गई थी जिसमें नगर मंडल युवा मोर्चा भैंसदेही, ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा आठनेर, ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा भैंसदेही के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय व पं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर किया गया।बैठक को युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी अमय आप्टे के द्वारा उद्बोधन देकर कार्यकर्ताओं को कार्य के प्रति जागृत करने का काम किया साथ ही आगामी कार्यक्रमों को एक माह तक भव्य स्तर पर चलाने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला प्रभारी रोहित पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंशुल राजपूत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विधानसभा प्रभारी विक्रम गीद, नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल ,ग्रामीण मंडल आठनेर युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज वागद्रे,ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर शिवहरे एवं युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा महामन्त्री स्वदेश सरकार के द्वारा व आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल द्वारा किया गया।

भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट