Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो रिपोर्ट

अवैध सायरन की आवाज से गूंजता शहर,आताताइयों पर पुलिस का कोई शिकंजा नही

विजयपुर

जिले की तहसील विजयपुर में थाना प्रभारी तोमर साहब के चर्चे इस समय अखबार की सुर्खियों पर हैं। और क्यों न हो गाड़ियों की चैकिंग के लिए विजयपुर पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। वाहनों पर नम्बर प्लेट न हो या अनियमित तरीके से सड़क के किनारे रखे वाहनों की हवा निकालने से लेकर गाड़ियों को थाने में पहुंचाने तक की सराहनीय भूमिका थाने के दबंग थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में विजयपुर पुलिस ने कर दिखाई।
लेकिन तोमर साहब और उनकी पुलिस को आज तक वो गाड़ियां नही दिखी जो दिन भर सड़क पर ओएं ओऐं करते हुऐ विजयपुर नगर में घूमती है। नेतागिरी के छुटभैये और पुलिस के मूहँ लगे लोगो ने अपनी गाड़ियों में सायरन लगा लिए है। ये लोग सड़क पर नगर के भीतर तेज रफ्तार में सायरन बजाते हुए निकल जाते हैं। और पुलिस ने आज तक इन लोगों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे प्रतीत होता है कि विजयपुर पुलिस ने इनको हौसलों की उड़ान दे दी है और सायरन बजाकर सीना चौड़ा कर फर्राटे भरकर ले जाने वाले वाहन चालकों को सांसद और अधिकारी बनाया जा रहा है।
विजयपुर क्राइम मीटिंग को लेते समय श्योपुर जिले के पुलिस कप्तान एसपी आलोक कुमार सिंह ने पुलिस वार्ता में पत्रकारों के द्वारा अवैध रूप से सायरन बजाने वालो की शिकायत पर कहा था कि हमारे द्वारा गाड़ी चैकिंग का अभियान चलाया जायेगा तब इन वाहनों को निगरानी में लिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
संयोग से विजयपुर पुलिस ने भी दो बार व्हीकल चैकिंग भी कर ली लेकिन अभी तक इन अनाधिकृत सायरन्स को न तो चैक किया गया है न ही इन सायरन्स को हटाने का प्रयास किया गया है।
हद तो इस बात की है कि ये वाहन पुलिस की गाड़ियों के पीछे हॉर्न बजाते कैमरे में कैद हुये है। जिसकी शिकायत विजयपुर के एक समाजसेवी ने पत्र लिखकर एसपी को सूचना दी।

इनका कहना है
ये अवैध तरीके से सायरन बजाना गलत है इस पर जल्द कार्रवाई करते हैं।
एसडीएम नीरज शर्मा विजयपुर

मेरे संज्ञान में अभी अभी आया है
यदि ऐसा है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पीएल कुर्वे एडिशनल एसपी श्योपुर