Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना,12से14 वर्ष एवं 15 से 18 वर्ष के बच्चों को स्थाई केंद्र शा. उ. मा. विधा. क्र.2 में ही लगेगा टीका अन्य कही नही होगा टीकाकरण,जिले मे 19लाख 84हज़ार का हुआ टीकाकरण

गुना से मोहन शर्मा न्यूज़24×7इंडिया

12 से14 वर्ष एवं 15 से 18 वर्ष के बच्चों को स्थाई केंद्र शा. उ. मा. विधा. क्र.2 में ही लगेगा टीका अन्य कही नही होगा टीकाकरण*

*जिले मे 19लाख 84हज़ार का हुआ टीकाकरण*

गुना। कोरोना संक्रमण चौथी लहर से बचने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में शत प्रतिशत लक्ष्य के साथ सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा है। भाजपा जिला ठीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की दिनांक 16 मई, सोमवार से 12 से 14 वर्ष एवं 15 से 18 वर्ष के बच्चों को नगर में बनाए गए एक मात्र स्थाई टीकाकरण केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 स्टेशन चौराहा (जय स्तंभ चौराहा गुना) पर ही कोर्बेवेक्स एवं कोवेक्सिन का पहला एवं दूसरा डोज का टीकाकरण किया जाएगा। श्री जैन ने बताया की जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोर्बेवेक्स वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज का टीकाकरण किया जा रहा है। तो 15 से ऊपर 18 तक के बच्चों कोवेक्सैन का टीका स्वास्थ विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। 12 से 14 वर्ष के बालक बालिकाएं को कोर्बेवेक्स वैक्सीन का पहला टीका लगवाने के बाद 28 दिन पूरे होने पर दूसरे डोज का टीकाकरण क्रमाक 2 में किसी भी स्कूल के छात्र अपना टीका लगवा सकते हे।
श्री जैन ने बताया की 18 वर्ष से ऊपर को पहला व दूसरा डोज व फ्रंट लाइन, हेल्थ केयर एवं 60 साल के ऊपर बालों को बूस्टर डोज जिला चिकत्सालय के रेड क्रॉस भवन एवं बूढ़े बालाजी उप स्वास्थ केंद्र पर ही टीकाकरण किया जा रहा हे।

*19 लाख 84हजार लोंगो का हुआ टीकाकरण*

श्री जैन ने बताया कि जिले मे आज दिनांक तक 19 लाख 84हजार से अधिक लोंगो का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा चुका है। जिसमें 10 लाख 4 हजार 347लोंगो को प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया। तो वही 9 लाख 65हजार 814लोंगो को दूसरे डोज का टीकाकरण हो चुका है। तो वही फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोंगो को 13 हजार 806बुस्टर डोज का टीकाकरण किया गया।