Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना,केंद्रीय रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमति दर्शन जरदोश ने रामपुर आंगनबाडी केन्‍द्र पर नीति आयोग के प्रोजेक्‍ट का किया निरीक्षण

गुना से मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया

केंद्रीय रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमति दर्शन जरदोश ने रामपुर आंगनबाडी केन्‍द्र पर नीति आयोग के प्रोजेक्‍ट का किया निरीक्षण*
*गर्भवती महिला के स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी ली जानकारी*
गुना। केंद्रीय रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश द्वारा आँगनवाड़ी केंद्र रामपुर, परियोजना बमोरी का भ्रमण कर विभाग द्वारा कुपोषण समाप्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, क्षेत्रीय सांसद डॉ के पी सिंह यादव, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, कलेक्टर फ्रैंक नोबल ए., सीईओ जिला पंचायत विवेक रघुवंशी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रेल राज्य मंत्री ने नीति आयोग मद से निर्मित आँगनवाड़ी पाठशाला तथा वहां स्थापित स्वास्थ परीक्षण टेबल का भी अवलोकन किया तथा वहां स्वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता द्वारा किये जा रहे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण में इस कारण हुई सुविधा के संबंध में सीएचओ लली लोधा, ए एन एम आशा भील, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी शिवहरे ,पर्यवेक्षक शारदा डाबर द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्टि जाहिर की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन ने नीति आयोग के प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया तथा आँगनवाड़ी पर पोषण मटका, तथा बच्चों को दी गई कुर्सी ,खिलोने आदि की जानकारी दी। इसके अलावा रेल राज्य मंत्री द्वारा सिमरोद तालाब गहरीकरण में स्वयं अपने हाथो में तगाड़ी उठाकर श्रमदान किया और मजदूरों से चर्चा कर उनके सुख दुख के हाल चाल जाने। तत्पश्चात मंत्री जी ने कालोनी में चल रहे कोशल विकास केंद्र के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देकर सभी महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आप अपने क्षेत्र में चल रही मांग के हिसाब से कपड़ो का निर्माण करे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि बमोरी दौरा कार्यक्रम पश्चात रेल व कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमती जरदोष सांयकाल 4.30 बजे गुना रेल्वे स्टेशन पर आगमन हुआ उसके बाद मंत्री जी ने गुना रेल्वे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया एवं विकलांगों ब वृद्धजनों को स्टेशन पर जाने लिफ्ट का शुभारंभ कराया। तत्पश्चात पत्रकार बंधुओं से रूबरू होकर मोदी सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से परिचय बैठक कर रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शाना जरदोश स्पेशल ट्रेन द्वारा इंदौर के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद डाक्टर के पी यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, रेल्वे डी आर एम, कलेक्टर फ्रैंक नोबल ए., सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक रघुवंशी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे।