पंडित नन्द शर्मा रिपोर्टर


मनावर के समीप ग्राम बोरूद मैं अति प्राचीन सोजत हनुमान मंदिर में वैशाख पूर्णिमा के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्णिमा के 1 दिन पहले ही रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। हनुमान जी का मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर हैं। यहां की मान्यता है कि जो श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेता है उसकी मनोकामना जल्दी ही पूरी होती है। पूर्णिमा के 1दिन पूर्व से ही गांव के लोगों के द्वारा करीबन 23 क्विंटल तील्ली के तेल का प्रसाद बनाया गया। पूर्णिमा के दिन मंदिर परिसर में सुबह से ही हनुमान जी के मंदिर में हवन पाठ किया गया।बताया गया की कई सालों पहले मंदिर के पीछे कुए के अंदर मूर्ति थी जिसे निकालने के लिए सैकड़ों बेल गाड़ियां लगाए गई ।परंतु मूर्ति टस से मस नहीं हुई। परंतु भक्ति भाव से विलीन होकर बाहर हुई। तब से ही सोजत हनुमान जी के नाम से यह मंदिर विख्यात हो गया। भंडारे में करीबन 10 से 12000 श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की विशाल भंडारे को सफल बनाने के लिए गांव के वरिष्ठ गणमान्य कालू जी गहलोत, नारायण जी चोयल, गोमा जी मुकाती, बाबू पटेल, गांगा जी हम्मड़, गोविन्द मुकाती, केलाशजी लचेटा ,जगदीश जी चोयल, रमेश जमादारी, भगवानजी लचेटा साथ ही युवा साथियों का बहुत सहयोग रहा। मनावर से संभागीय ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी की खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है