Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस ने वैष्णों अपार्टमेंट के फ्लैट में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सट्टेवाज को पकड़ा।

🔴 पुलिस टीम ने एक मोबाइल तथा 01 लाख 85 हजार रूपये नगद किये जप्त।
🔴 पकड़े गये सटोरियों के पास मिला 01 करोड़ से अधिक का हिसाब-किताव।
🔴 पकड़े गये सटोरिया के अलावा आईडी उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ भी पुलिस ने की 109 भादवि की कार्यवाही
🔴 पकड़ा गया सटोरिया 300 क्लाइंट और 25 बुकिंग आईडी के माध्यम से खिलाता था आईपीएल का सट्टा।

ग्वालियर 16.05.2022- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 15.05.22 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत हरीशंकरपुरम में वैष्णों अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 301 आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलाया जा रहा है। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना झांसीरोड पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक आर.बी.एस.विमल एवं थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक संजीव नयन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान हरीशंकरपुरम में वैष्णों अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 301 में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा वैष्णों अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 301 का दरवाजा खुलवाने पर कमरे में एक व्यक्ति अपने हाथ में मोबाइल लिये आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था तथा फ्लेट के रूम में लगी हुई टीव्ही पर लखनऊ एवं राजस्थान के बीच मैच चल रहा था। रूम में मिले सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल व 01 लाख 85 हजार रूपये नगद मिले, मोबाइल में 99हब वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन सट्टे पर दाब लगाया जा रहा था। पकड़े गये सटोरिया ने पूछताछ में बताया कि मुरार का रहने वाला एक खाईबाज आईपीएल की आईडी उपलब्ध कराता हैं तथा हमारे 300 क्लाइंट और 25 बुकिंग एजेंट आईडी हैं। सटोरियों से जप्त किये गये मोबाइल में 01 करोड़ से अधिक का हिसाब किताव भी मिला है तथा उससे उसके अन्य साथियों व खाईबाज के संबंध पूछताछ की जा रही है। थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा उक्त पकड़े गये सटोरिया तथा आईडी उपलब्ध कराने वाले इनके साथी के खिलाफ अप0क्र0 252/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूका:- कुल एक मोबाइल कीमती 5 हजार रूपये एवं 01 लाख 85 हजार रूपये नगद कुल मशरूका 01 लाख 90 हजार रूपये का जप्त किय गया।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक आर.बी.एस.विमल, थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक संजीव नयन शर्मा, क्राईम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, आरक्षक गौरव आर्य, आशीष शर्मा, म.आर. राखी बैश एवं थाना झांसीरोड टीम- उनि प्रशांत शर्मा, सउनि रामनरेश आरक्षक राकेश गुर्जर, मनरूप रावत की सराहनीय भूमिका रही।