ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर


हरदा जिले में सेवा सहकारी समिति शाखा नीमगांव के समिति प्रबंधक सुरेश पिता जगदीश विश्नोई ने अयोध्या बाई के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 2.20 लाख रुपये का ऋण निकाल लिया है । इनके विरुद्ध सिविल लाइन हरदा थाने में धारा 420 व 409 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने आरोपी सुरेश पिता जगदीश विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है । उन्होंने बताया कि सूचना कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का रहेगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है