ब्यूरो न्यूज़ 24×7 इंडिया
*सरकारी स्कूलों के बच्चों को 40 हजार मैट्रिक टन मूंग बांटेगी शिवराज सरकार*
भोपाल। बच्चों के बीच मामा के नाम से विख्यात सीएम शिवराज स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए कुछ न कुछ नई योजना लेकर आते रहते हैं. अब सीएम शिवराज स्कूली बच्चों को मूंग वितरित करेंगे. प्रत्येक छात्र को 10 किलो मूंग दी जाएगी. संतुलित पोषण आहार के लिए मूंग बांटने का फैसला किया गया है.
40 हजार मैट्रिक टन मूंग बांटेगी सरकार : खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई के मुताबिक प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों के 40 लाख 80 हजार 906 छात्र-छात्राओं और माध्यमिक स्कूलों के 25 लाख 13 हजार 477 छात्र छात्राओं को मूंग बाटी जाएगी. इसमें प्राथमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं को 10 किलो के हिसाब से 40 हजार 809 मैट्रिक टन मूंग दी जाएगी. इसी तरह माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं को 15 किलो के हिसाब से 37 हजार 702 मैट्रिक टन मूंग का वितरण किया जाएगा.
पीओएस मशीन से होगा सत्यापन : मूंग दाल वितरण में गड़बड़ी न हो, इसके लिए पात्र परिवार के छात्र छात्राओं को पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद मूंग का वितरण किया जाएगा. यह मूंग प्राथमिक शाला के बच्चों को पिस्ता रंग के बैग में और माध्यमिक शाला के बच्चों को बादामी कलर के बैग में दिया जाएगा. दरअसल, राज्य सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में संतुलित पोषण आहार के लिए मूंग बांटने का फैसला किया है. ताकि बच्चों को स्वस्थ भोजन मिल सके. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले माह प्रदेश के बच्चों को मूंग बांटने का ऐलान किया था।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*