स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

विधानसभा राजगढ़ की भाजपा सोशल मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई जिसमें विधानसभा के चारों मंडल राजगढ़, खुजनेर, कालीपीठ, पपडेल के मंडल प्रभारी सह-प्रभारी के साथ विधानसभा प्रभारी बैठक में जुड़े जिसमें सोशल मीडिया के जिला संयोजक भूपेंद्र सिंह बोड़ा द्वारा आगामी कार्य योजना के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
आगामी दिनों में आने वाले चुनाव से पहले मंडल संयोजक एवं उनकी टीम के द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर सोशल मीडिया के एक्टिव साइबर योद्धा को तैयार करने के लिए कार्य योजना बनाई गई जिसमें भाजपा के सातों मोर्चे में नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी को भी साथ लेकर ग्राम केंद्रीय स्तर के संयोजक को एक्टिव किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों तक तुरंत पहुंचे, कांग्रेस द्वारा पार्टी के खिलाफ फैलाए जाने वाले झूठ का तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जवाब दे सके इस प्रकार के योद्धा हर मतदान केंद्र पर तैयार किए जाएंगे इस हेतु मंडल के सभी संयोजक विधानसभा संयोजक तथा जिला संयोजक की आपस में चर्चा हुई। बैठक में जिला संयोजक भूपेंद्र सिंह बोड़ा, विधानसभा संयोजक कालू सिंह गहलोत, खुजनेर मंडल संयोजक दीपक जैन राजेश नागर, पपडेल मंडल संयोजक रामेश्वर तोमर हरीश परमार, कालीपीठ मंडल संयोजक कमल सेन कंवरलाल सोंधिया, राजगढ़ मंडल संयोजक सचिन गौर रामनिवास मोतीपुरा उपस्थित रहे!!

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*