Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

यूथ कनेक्ट अभियान के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

जिले के युवा छात्रों ने दिया समसामयिक और ओजस्वी भाषण

10 मण्डलों से चयनित युवा छात्र जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी श्रध्येय कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्मशताब्दी वर्ष संगठन पर्व के रूप में मना रही है और इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में 15 मई से 15 जून तक यूथ कनेक्ट अभियान चलाया जा रहा है। यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के अनुरूप दिनाँक 18 मई दिन बुधवार को उमरिया में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन मुख्यालय स्थित आर .सी .स्कूल प्रांगण मेंकिया गया जिसमें जिलेभर के सभी 10 मण्डलों से चयनित युवा प्रतिभागी शामिल हुए जो मंडल स्तर की भाषण प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के पश्चात जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो सके।
भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने नव भारत मे युवाओं की भूमिका,महिला सशक्तिकरण,डॉ अंबेडकरजी,पर्यावरण,आपातकाल 1975,नई शिक्षा नीति,स्टार्टअप इंडिया,आत्मनिर्भर भारत,आज़ादी का अमृत महोत्सव,जनजातीय योद्धा,योग और आध्यत्म जैसे समसामयिक विषयों पर अपने प्रभावी विचार प्रस्तुत किये। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के जिला प्रभारी अभिषेक दाहिया ( जबलपुर) ,अतिथि के रूप में शामिल हुए तो वंही कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने की और विशिष्ट अतिथि भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विश्वजीत पाण्डे ,व भाजपा नेता विनय मिश्रा उपस्थित रहे। जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष सिंह बघेल, विपिन तिवारी, उपाध्यक्ष नागेन्द्र मिश्रा, पारस खटीक ,व मंडलो के अध्यक्ष व जिलापदाधिकारी शामिल हुए कार्यक्रम में विशेष रूप से
दोनों विधानसभा के भाजयुमो के अनेकों कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और सभी ने जिलेभर से चयनित युवा छात्रों के ओजस्वी भाषण को सुना।