Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो कार्यालय योगेश गुप्ता

बैतूल / मुलताई आज मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक सुखदेव पांसे मुलताई में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती पेट्रोल,डीज़ल रसोइ गैस खाद्यान्न सामग्री की दरों में बढ़ोतरी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग का 27% आरक्षण करने एवं अन्य क्षेत्रीय ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया तो पुरे जिले भर मे एक अभियान के तहत मुख्यालय मे भी बढ़ती महंगाई बिजली कटौती ओबीसी आरक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को लल्ली चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया । इसके साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया गया। प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल पर लगाई गई कांग्रेस राज की दुकान और भाजपा राज की दुकान आकर्षण का केंद्र रही। यही नहीं गैस सिलेंडर को फूल माला पहना कर बढ़ते दामों का विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को जमकर कोसा गया।
गुरूवार को कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, बेतहाशा बिजली कटौती, ओबीसी आरक्षण सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर विधानसभा स्तर तक विरोध प्रदर्शन किया। बैतूल में लल्ली चौक पर कांग्रेसी धरने पर बैठे। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने एक-एक करके संबोधित किया। जिसमें केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर कोसा। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा के शासन में महंगाई इतनी अधिक बढ़ गई है कि मध्यम और गरीब वर्ग के लोग बहुत परेशान हो चुके हैं। कई वस्तुएं महंगाई के चलते लोगों की पहुंच से दूर हो गई है।
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य वस्तुओं के दाम कई गुना बढ़ गए है। आसमान छू रहे वस्तुओं के दामों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कांग्रेसियों का कहना था कि जबसे केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार और राज्य में शिवराज सरकार आई है, तबसे लगातार महंगाई बढ़ती ही जा रही है। भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने मांग की कि केंद्र और प्रदेश सरकार जल्द से जल्द सख्त कदम उठाएं और महंगाई को नियंत्रित करें। ताकि आम लोग सुकून से जी सके।
महंगाई का अंतर दिखाने यह तरीका अपनाया
कांग्रेस ने कांग्रेस और भाजपा शासन में वस्तुओं के दामों में भारी अंतर को दर्शाने के लिए इस बार अनूठा प्रयोग किया। धरना स्थल पर कांग्रेस राज की दुकान और भाजपा राज की दुकान लगाई गई। इनमें दोनों के ही शासन में विभिन्न वस्तुओं के रेट अंकित किए गए थे। इससे यह साफ हो रहा था कि अभी महंगाई कितनी बढ़ गई है। इसके अलावा सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर सिलेंडर को फूलों की माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस को नहीं लगी भनक और जला दिया पुतला
धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। लेकिन जब तक पुलिस को पुतला जलाने की भनक लगती, तब तक कांग्रेसियों ने गुपचुप तरीके से पुतले में आग लगा दी और पुतला धूं-धूं कर जल गया।
विरोध प्रदर्शन में यह नेता थे प्रमुख रूप से मौजूद
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, बैतूल विधायक निलय डागा, प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान, रक्कू शर्मा, अनुराग मिश्रा, मोनू बड़ोनिया, अनिल मगरकार, अतुल शर्मा, बल्लू मालवीय, तरूण कालभोर, धीरू शर्मा, प्रशांत मरोठी, जमुना पंडाग्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।