ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी
खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली एक नाबालिक के साथ कुछ दिन पूर्व बलात्कार की घटना सामने आई थीं दिल्ली के निर्भया कांड से भी ज्यादा विभत्स घटना यह हो गई है बलात्कार पीड़िता नाबालिक लड़की से मिलने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एहतेशाम हाशमी अस्पताल पहुंचे और मध्य प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने रेप पीड़िता की कीमत ५० हजार लगा दि है जबकि उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है


इंदौर में बलात्कार पीड़िता से मिलने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एहतेशाम हाशमी अरविंदो अस्पताल पहुंचे जहां पीड़िता की हालत देख कर अधिवक्ता भावुक हो उठे और उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां बीजेपी सरकार कहती है “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” उसी तरह एक बेटी के साथ आमान्यवी तरीके से जो कृत्य किया गया है जिसमे रेप के कारण बच्ची के भीतर के सभी अंग फट गए हैं. अंग फटने से शौच, बच्चेदानी और मूत्रमार्ग एक हो गया है इसके लिए सरकार ने मात्र 50 हजार रुपए देकर पल्ला झाड़ लिया है जबकि सरकार को पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए और आरोपियों का प्रकरण फास्ट ट्रेक अदालत मैं चला कर फांसी दि जाना चाहिए सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता ने कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत उच्च स्तर पर करेंगे और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाएंगे

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक