विजय चौहान रिपोर्टर
बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी इंदौर प्रवास के दौरान आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज जी के सानिध्य में चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव में पहुंचे थे जहां उन्होंने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया। आचार्य प्रज्ञा सागर जी ने वहां उपस्थित जैन धर्म के अनुयायी श्रद्धालुओं के बीच दिग्विजय सिंह जी के धर्म के प्रति दृष्टिकोण की मुक्त कंठ से सराहना की।
आचार्य श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मुख्यमंत्री रहते श्री दिग्विजय सिंह जी ने क्रांतिकारी संत तरुण सागर जी महाराज व उनके आग्रह पर पुष्पगिरी तीर्थ स्थल के लिए ज़मीन(पहाड़ी) आवंटित करने में क्षण मात्र भी देरी नही की। और बड़ी बात कि दिग्विजय सिंह जी ने इस बात का कभी जनता के सामने जिक्र तक नहीं किया। वास्तव में यही धर्म परायणता है।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है