Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना,हितग्राही को याद रहेगा तो तुम केश कर लोगों:-श्री कुशवाह ,मध्यप्रदेश में 2023 में चुनाव होने जा रहे हे उसका यह सेमीफाइनल हे:- श्री सिसोदिया

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण जिला बैठक हुई संपन्न*

हितग्राही को याद रहेगा तो तुम केश कर लोगों: श्री कुशवाह
मध्यप्रदेश में 2023 में चुनाव होने जा रहे हे उसका यह सेमीफाइनल हे: श्री सिसोदिया

गुना। कार्यकर्ता जब पार्टी में काम करता है तो उसका भाव रहता है की मुझे भी कोई न कोई चुनाव लड़ना चाहिए। पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होता है फिर भी इस चुनाव में हमारे विचारों से जुड़े लोग ही ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़े और चुनाव जीतकर भाजपा का परिवार बड़ा करे। हमारी सरकार हे और पोलिंग बूथ पर हमारा कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा रहता हे तो हमको उसका परिणाम और अच्छा मिलता है। सरपंच को जो अधिकार हे वह सरपंच करता है। इसलिए हमारा सरपंच बनेगा तो हमारे हितग्राहियों को यह पता रहेगा की इस योजना का लाभ भाजपा की सरकार के द्वारा उसे मिला है। हितग्राहियों को याद रहेगा की हमको लाभ भाजपा सरकार में मिला हे तो इस चुनाव में आप केश कर लोगों।
हमारा कार्यकर्ता इस बाद का ध्यान रखें कि हम सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर उनको बताएं कि यह लाभ आपको भाजपा सरकार ने दिया हे। यह चुनाव सरकार के लिए जितना महत्पूर्ण हे उससे ज्यादा यह चुनाव आपके लिए भी महत्पूर्ण हे। जीतने हमारे पंच सरपंच जीतकर आएंगे तो निश्चित ही हम हमारे लोगों को लाभ पहुंचा पाएंगे। उक्त बात पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी एवं मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भरत सिंह कुशवाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करतें हुए कही।
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलबार को दोपहर 12 बजे जी.के. गार्डन गुना में आयोजित की गई। बैठक में
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला संगठन प्रभारी संजीव कांकर, भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पंचायत चुनाव के सभी वार्डों को जीतने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने स्वागत भाषण देते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं पंचायत चुनाव जीतने की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा कि देश में मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार हे जो किसानों के हित में काम कर रही हे। हर किसान को डबल इंजन की सरकार में लाभ हो रहा हे। मध्यप्रदेश में 2023 में चुनाव होने जा रहे हे उसका यह सेमीफाइनल हे।: हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य हे जिला पंचायत जनपद, पंच, सरपंच सभी जीतकर आएंगे तो अगला चुनाव में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य हे पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा का झंडा ऊंचा करना हे। जिले के 18 वार्डों में से हमको 15 वार्ड से अधिक जितना हे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र माल्यार्पण के साथ आरंभ की गई बैठक में सांसद, विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सदस्य, जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, पूर्व विधायक, मोर्चो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, एवं वरिष्ठजन अपेक्षित रहे।
बैठक संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने किया तो वही आभार जिला महामंत्री मुकेश जाटव ने माना।
इस मौके पर पूर्व विधायक पन्ना लाल शाक्य, ममता मीणा, राजेंद्र सिंह सलूजा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिसिंह यादव, राधेश्याम पारीक, गोविंद दास राठी, अरुण चतुर्वेदी, विट्ठल दास मीणा, राधेश्याम धाकड़ मंचासीम रहे।