गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता ने ली वैश्य समाज की बैठक*
गुना। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता जी के गुना आगमन पर वैश्य समाज ने उनकी टोल नाका पर भव्य अगवानी कर स्वागत किया। वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री विकास जैन नखराली ने बताया की पूर्व गृहमंत्री श्री गुप्ता ने वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास पर वैश्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की ओर आगामी कार्यक्रमों को लेकर वैश्य बंधुओं को दिशा निर्देश दिए साथ ही अध्यक्ष को अपनी नवीन पदाधिकारियों की जल्द जल्द कार्यसमिति बनाकर गुना जिले में वैश्य समाज का भव्य कार्यक्रम करने की बात कही। इस मौके पर वैश्य समाज के संभागीय देवेंद्र जैन, जिला प्रभारी इंजी डी एन नीखरा, यशवंत अग्रवाल, जिला महामंत्री विकास जैन नखराली, अतुल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, अभिषेक जैन, अरविंद गुप्ता, प्रदुम्म जैन सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है