Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सारनी ताप विद्युत गृह की 250-250 मेगावाट क्षमता की यूनिट क्रमांक 10-11 को विशिष्ट कीर्तिमान बनाने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया ….।

संभागीय ब्यूरो कार्यालय योगेश गुप्ता

सारणी – मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250-250 मेगावाट स्थापित क्षमता की यूनिट क्रमांक 10 व 11 को सतत विद्युत उत्पादन करने के विशिष्ट कीर्तिमान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह एवं डायरेक्टर कॉमर्शियल श्री प्रतीश कुमार दुबे ने सारनी पहुंच कर सारनी के मुख्य अभियंता, अभियंताओं व तकनीकी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट क्रमांक 10 ने 100 दिनों व यूनिट क्रमांक 11 ने 200 दिनों तक सतत् विद्युत उत्पादन कर नया रिकार्ड बनाते हुए उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में यूनिट क्रमांक 10 पिछले 123 दिनों से सतत् बिजली उत्पादन कर रही है, वहीं यूनिट क्रमांक 11 ने 202 दिनों तक सतत् विद्युत उत्पादन करते हुए 20 मई को तकनीकी रूप से बाधित हुई। यह यूनिट गत दिवस 24 मई को पुन: सिंक्रोनाइज हो कर पुन: विद्युत उत्पादन करने लगी है।

यूनिट क्रमांक 10 ने अर्जित किया 97.36 प्रतिशत का पीएलएफ

यूनिट क्रमांक 10 का इस दौरान प्लांट अवलेबिलिटी फैक्टर (पीएएफ) 100.09 प्रतिशत, प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) 97.36 प्रतिशत, विशिष्ट कोयला खपत 0.62 किलोग्राम प्रति यूनिट, ऑक्जलरी खपत 7.86 प्रतिशत एवं वशिष्टि तेल खपत 0.03 मिलीलीटर प्रति यूनिट रही।

यूनिट क्रमांक 11 ने अर्जित किया 100.71 प्रतिशत का पीएएफ

यूनिट क्रमांक 11 का इस दौरान प्लांट अवलेबिलिटी फैक्टर (पीएएफ) 100.71 प्रतिशत, प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) 91.92 प्रतिशत, विशिष्ट कोयला खपत 0.63 किलोग्राम प्रति यूनिट, ऑक्जलरी खपत 7.93 प्रतिशत एवं वशिष्टि तेल खपत 0.02 मिलीलीटर प्रति यूनिट रही।