संभागीय ब्यूरो कार्यालय योगेश गुप्ता
दिन दहाड़े हुई इस लूट से नागरिकों में दहशत व्याप्त
बैतुल / सारनी
दिनदहाड़े लूट की घटना घटित होने से नागरिकों में दहशत व्याप्त हो गयी है। पिछले कुछ दिनों से शहर में चोरी की घटनाएं और लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। इसमें सारणी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं। एटीपी मशीन के पास हुई लूट प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 11:30 बजे जैन मंदिर और एसबीआई के पास एटीपी मशीन के कर्मचारी राजेश खातरकर के साथ लूट की वारदात हो गई। बताया जा रहा है। कि राजेश एटीपी मशीन में प्राप्त 81000 रुपए की राशि जमा करने बैंक जा रहा था। इसी दौरान जैन मंदिर के पास मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने किसी धारदार हथियार से राजेश पर हमला कर दिया। जिससे उसकी शर्ट और बनियान कट गई। साथ ही उसे चोट भी पहुंची है। राजेश खातरकर कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार लुटेरे नकदी लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। खास बात यह है। कि विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय जहां पर एटीपी मशीन लगी है। वहां से एसबीआई की दूरी भी महज 200 मीटर के आस-पास ही हैं। वही जैन मंदिर और एस बी आई से पुलिस थाना सारणी की दूरी भी लगभग इतनी ही है।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है