Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

म.प्र. में 12वीं में 85 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए मिलेंगे 25 हजार रुपये,स्कूल शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारियां

ब्यूरो न्यूज़24×7 इंडिया

12वीं में 85 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए मिलेंगे 25 हजार रुपये*

*स्कूल शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारियां, माशिमं ने विद्यार्थियों को सौंपी सूची। तकरीबन 45 हजार ऐसे विद्यार्थी हैं*

भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने परीक्षा में 85 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के आंकड़े जुटाने शुरू कर दिए हैं। बारहवीं परीक्षा में 85 फीसद अंक लाने वाले करीब 45 हजार विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि नगरीय निकाय के चुनाव के कारण फिलहाल मामला टल सकता है।

गौरतलब है कि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं का परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किया गया था। बारहवीं में 6 लाख 97 हजार 880 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 6 लाख 29 हजार 381 नियमित और 68 हजार 699 प्रायवेट विद्यार्थी थे। नियमित विद्यार्थियों का रिजल्ट 72.72 फीसदी रहा। इसमें 69.94 फीसद छात्र और 75.64 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं बारहवीं में 85 फीसद अंक करीब 45 हजार विद्यार्थियों को मिले है। इन विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि देने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के कारण अब राशि वितरण का कार्यक्रम आगे खिसक सकता है।

2009 में शुरू हुई थी योजना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर वर्ष 2009 से परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। प्रारंभ में यह योजना सिर्फ शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए थीं। 2009-10 में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की संख्या 473 थी। इसके बाद इस योजना में निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया। तत्कालीन समय तक 85 फीसद वाले विद्यार्थियों को राशि दी जाती थी। बाद में इसे सामान्य व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 85 फीसद व एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 75 फीसद कर दिया गया। इससे 2017-18 में यह संख्या लगभग 47 गुना बढ़कर 22,035 हो गई। 2018 में सामान्य व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी भी 75 फीसद प्रतिशत पर लैपटाप के लिए राशि की मांग करने लगे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी 75 फीसद वाले छात्रों को लैपटाप के लिए राशि देने की घोषणा की। पिछले साल 2021 में मेरिट नहीं बनने के कारण किसी विद्यार्थी को लैपटाप के लिए राशि नहीं दी गई। इस साल विभाग द्वारा बारहवीं 85 फीसद अंक वालों को ही लैपटाप के लिए 25-25 हजार रुपये देने की तैयारी की जा रही है।