Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी न्यूज़24×7इंडिया उज्जैन

राष्ट्रपति के आगमन पर उज्जैन पुलिस सतर्क

आगामीवी.आई.पी. एवं वी.वी.आई.पी भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली एवं थाना महाकाल द्वारा पृथक-पृथक ली गई सुरक्षा समिति की मीटिंग बैठक मे उज्जैन शहर के सभी वर्ग व समाज के गणमान्य सदस्य व प्रतिनिधि रहे उपस्थित

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के द्वारा आगामी वीआईपी एवं वी.वी.आई.पी के भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए एवं कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलबार (शहर) के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं महाकाल क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा के साथ थाना प्रभारी महाकाल मुनेन्द्र गौतम एवं थाना प्रभारी कोतवाली अमित सोलंकी की अध्यक्षता मे शांति समिति के वरिष्ठ सदस्यों की पृथक पृथक रूप से बैठक ली गई, एवं उज्जैन शहर के हर वर्ग/समाज के गणमान्य सदस्यो/ प्रतिनिधियो/ मुख्य आयोजको के माध्यम से उज्जैन के वासियो से सतर्क एवं सावधान रहने की अपिल की गई।

अपने आस पास कोई अनजान या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल संबंधित थाने आकर अवगत कराएं।

किसी भी अपरिचित या संदिग्ध व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में पनाह ना दें।

ऐसे स्थान पर जहां सार्वजनिक रूप से दिखाई दे ऐसे स्थान पर पुलिस कंट्रोल रूम, स्थानीय थाना का फोन नं. बड़े अक्षर में अंकित करेंगे।

किसी भी किराएदार को मकान किराए पर देने से पहले व्यक्ति का आई.डी. प्रुफ देखे, एवं किराएदार की पूरी जानकारी संबंधित थाने को देवे ।