Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

🚓 क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही🚓

ग्वालियर पुलिस ने मुरार रामलीला मैदान के पास खड़ी कार में मोबाइल के जरिए आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सट्टेबाज को पकड़ा

🔴 सट्टेबाज से रेडमी व बीवो कंपनी के 02 मोबाइल, लेपटॉप तथा 02 लाख 25 हजार रूपये नगद जप्त किये, जप्त मोबाइल में पांच सौ से अधिक क्लांइट, तीस से अधिक आईडी व करोड़ों का हिसाब-किताब भी मिला है।
🔴 अंतरराज्जीय बुग्गी झांसी में बैठकर ग्वालियर में लाईन देकर चला रहा था आईपीएल सट्टे का कारोबार।
🔴 अंतरराज्जीय बुग्गी के खिलाफ पुलिस ने की धारा 109 भादवि की कार्यवाही।

ग्वालियर। 27.05.2022। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 27.05.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान के पास एक व्यक्ति पोलो कार में बैठकर आईपीएल क्रिकेट के क्वालीफायर मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिए पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की संयुक्त पुलिस टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरिए को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक आर0बी0एस0 विमल एवं थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान रामलीला मैदान के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक सफेद रंग की पोलो कार में एक व्यक्ति हाथ में मोबाइल व लेपटॉप लिये आईपीएल मैच पर रूपयों का हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलाते हुए मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से राजस्थान रॉयल्स एवं रॉयल चैलेंजर बैंगलूरू के बीच खेले जा रहे क्वालिफायर मैच पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये सटोरिए के मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे, जिस पर वह कम रूपयों में अधिक रूपये देने की बात कर रहा था। पकड़े गये सटोरिए ने पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि वह Royal777 एवं Bet98 की आईडी के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। उसने बताया कि ऑनलाईन साईटों की लिंक झांसी (उ.प्र.) के एक अंतरराज्जीय बुग्गी द्वारा उसे भेजी जाती है। पकड़े गये सटोरिए की तलाशी लेने पर उसके पास से 02 लाख 25 हजार रूपये नगद, एक बीवो कम्पनी का मोबाइल एवं डैल कंपनी का लेपटॉप जप्त किया गया। पकड़े गये सटोरिया के मोबाइल में पुलिस टीम को 500 से अधिक क्लांइट, तीस से अधिक आईडी व करोड़ों का हिसाब-किताब भी मिला है। थाना मुरार पुलिस द्वारा उक्त सटोरिया व आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ अप0क्रं0 469/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूकाः 02 लाख 25 हजार रूपये नगद, रेडमी व बीवो कंपनी के 02 मोबाइल, एक डैल कंपनी का लेपटॉप एवं सफेद रंग की पोलो कार।

सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक आर0बी0एस0 बिमल, थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव क्राईम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, प्रआर0 रामबाबू, आर0 गौरव आर्य, आशीष शर्मा, अरूण पवैया, मआर0 राखी बैश्य एवं थाना मुरार टीम- सउनि0 विश्राम सिंह यादव, आर0 नीरज, योगेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।