Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारी हर वक्त रहें उपलब्धः एडीजी ग्वालियर
पंचायत चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्यवाही

ग्वालियर। 28.05.2022। आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की लंबित अपराधों व आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नवागत अति0 पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी. श्रीनिवास वर्मा,भापुसे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा बैठक ली गई। बैठक के प्रारंभ में एडीजी ग्वालियर जोन द्वारा मौजूद समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से उनका परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात् एडीजी ग्वालियर जोन एवं एसएसपी ग्वालियर द्वारा विगत दिवस उप पुलिस अधीक्षक से अति0 पुलिस अधीक्षक के पद पर पदौन्नत हुए नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री आत्माराम शर्मा को रैंक लगाकर पदौन्नति की बधाई दी, तद्उपरांत एडीजी ग्वालियर जोन द्वारा ‘‘डीजी-सीआर’’ अवार्ड से सम्मानित किये गये एसएसपी ग्वालियर के निज सहायक विनोद राठौर एवं आईटी सेल ग्वालियर के प्रधान आरक्षक संजय शर्मा को मैडल लगाकर, डीजी-सीआर प्रमाण पत्र प्रदान कर उनको बधाईयां दी।

एडीजी ग्वालियर जोन ने बैठक में उपस्थित ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिपेक्ष्य में पुलिस की ड्यूटी बिल्कुल भी आसान नहीं है, पुलिस का प्रत्येक दिन चुनौती पूर्ण होता है। ऐसे में आप सभी को स्वंय की सुरक्षा के साथ-साथ पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिये। आप सभी को आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में हर वक्त उपस्थित रहना चाहिए, साथ ही अपनी फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुनकर उस पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करना चाहिये। उन्होने यह भी कहा कि देहात की पुलिसिंग शहर की पुलिसिंग से बिल्कुल अलग होती है इस वजह से देहात के थाना प्रभारियों को पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्र और अधिक मेहनत व लगन से कार्य करना चाहिये तभी हम अपने जिले की कानून व्यवस्था को कायम रख पायेंगे। एसएसपी ग्वालियर द्वारा थानावार लंबित महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की गई तथा उन्होने समस्त सीएसपी एवं एसडीओपी को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र के लंबित गंभीर अपराधों की नियमित मॉनीटरिंग करें। उन्होने कहा कि विकासखण्ड मुरार, डबरा, भितरवार, घाटीगांव क्षेत्र के थाना प्रभारीगण आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव मोड में आ जाये, अधिक से अधिक संख्या में प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों की जाये, जिससे की आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संम्पन्न कराया जा सके। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग चुनावी माहौल का फायदा पुरानी रंजिश निकालने के लिये भी करते है, इसलिये देहात क्षेत्र के प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें, साथ ही आदर्श आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए लायसेंसी शस्त्र को समायावधि के भीतर थानों में जमा कराये। एसएसपी ग्वालियर ने उपस्थित थाना प्रभारियों से कहा कि असमाजिक तत्वों तथा चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्यवाही करने के लिये सभी थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल भी दिया जायेगा।

आज आयोजित बैठक में अति0 पुलिस अधीक्षक, शहर (मध्य/यातायात) श्री अभिनव चौकसे,भापुसे अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डौतिया, अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर, परि0 आईपीएस श्री सियाज के.एम. के अलावा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं शहर व देहात के समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।