Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

हरदा जिले के ग्राम चारूवा से सिराली तक लगभग 26 करोड़ की लागत से सीसी सड़क बनाई गई थी जो 2018-19 में 17 किलो मीटर सड़क का निर्माण ठेकेदार द्वारा किया गया था। बनने के कुछ दिनों के बाद ही सड़क घटिया निर्माण और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की दास्तां बया करने लगी थी। अब आलम यह हो गया है की सड़क पर आने-जाने वाले दो पहिया वाहन मालिक रोजाना सड़क के बीचों बीच बनी नाली में काल के मुंह के समान लम्बी चोड़ी दरार में वाहनों के पहिया फस जाने के चलते दुर्घटना का शिकार हो रहे है।वही कई जगह से सड़क टूट कर उखड़ भी रही है । हफ्ते भर में दर्जनों लोगों के साथ इस मार्ग पर वाहन के पहिया फसने के चलते दुर्घटना होते देखा गया हैं, वही निर्माण करने वाले ठेकेदार और विभाग के जिम्मेदार सड़क निर्माण के नाम पर स्वकृत राशी का बंदरबाट कर सुकून की नींद सो रहे जबकि उनको इसको समय समय पर निरीक्षण कर सड़क के कारण वाहन चालकों की समस्या को दूर करते रहना चाहिए।जबकि सड़क बनने के समय भी काफी अखबारों में घटिया निर्माण से सम्बंधित खबर प्रकाशित होती रही है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा अब जनता और वाहन मालिकों को उठाना पड़ रहा है। पूर्व में भी इसी मार्ग पर कई दुर्घटना देखने को मिली है जिसमे कई परिवारों के चिराग बुझ चुके हैं,आदिवासी परिवारों को एक साथ अपने तीन लोगों को खोना पड़ा था वही नदी पर बने पुल पर से रेलिंग भी निकाल निकल गई ,अभी कुछ दिन पूर्व एक रोजगार सहायक को नदी पर साइट में लगने वाली रेलिंग नही होने के चलते सीधे नीचे पुल से गिर जाने के कारण अपनी जान गवानी पड़ी थी ,समय रहते समस्या का हल निकाला गया तो कही कोई जिम्मेदरों की लापरवाही के चलते सड़क बड़ी दुर्घटनाओं को सड़क अंजाम ना दे दे।

क्या कहते है अधिकारी
हम सड़क का निर्माण करने वाले विभाग को बोलकर सही करवाते हैं।
महेश बमन्हा
अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया।