Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मेधावी छात्र स्वक्ष ने लहराया परचम,महाराष्ट्र प्रांत में हायर सेकेंडरी परीक्षा में 90 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर पाया प्रथम स्थान

 

कमलेश कावड़कर न्यूज़ 24×7 इंडिया भैंसदेही

*मेधावी छात्र स्वक्ष ने लहराया परचम*

*महाराष्ट्र प्रांत में हायर सेकेंडरी परीक्षा में 90 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर पाया प्रथम स्थान*

भैंसदेही:-पूर्णा नगरी भैंसदेही के समाजसेवी उन्नत कृषक परसराम राठौर के पौत्र एवं क्षत्रिय राठौर समाज अध्यक्ष भाजपा नेता आनंद राठौर के लाडले सुपुत्र स्वक्ष राठौर ने महाराष्ट्र प्रांत से हायर सेकेंडरी परीक्षा में 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए नगर,परिवार तथा विद्यालय को गौरवान्वित किया है मेघावी छात्र स्वक्ष राठौर ने महाराष्ट्र प्रांत के दीपशिखा सैनिक स्कूल चिखलदरा जिला अमरावती में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत रहते हुए हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी उन 89, सामान्य ज्ञान 93,गणित 84,भौतिकी 93,रसायन शास्त्र 89,जीव विज्ञान 97 अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान रचा है प्राथमिक शिक्षा स्वक्ष ने मध्य प्रदेश के स्कूलों में प्राप्त कर महाराष्ट्र की शिक्षा को अपनी मेहनत लगन और योग्यता से हासिल कर टॉपर बनने का कीर्तिमान रचा है स्वक्ष की इस सफलता पर परिवारजनों, गणमान्य नागरिकों,विद्यालय परिवार ने शुभकामना प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

*भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*