इरफान अंसारी न्यूज़ 24×7 इंडिया उज्जैन
नगरीय निकायों के निर्वाचन में मतदान के समय में आंशिक संशोधन 6 से बड़ा कर सात बजे किया
उज्जैन। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के समय मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मतदान के समय में आंशिक संशोधन करते हुए मतदान का समय अब प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। पूर्व में यह समय प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीएस दांगी ने सम्बन्धितों को निर्देश दिये हैं कि मतदान के समय में संशोधन की जानकारी मतदानकर्मियों के लिये आयोजित प्रशिक्षण सत्र में प्राथमिकता से सूचित किया जाना सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इस आशय की सूचना दी जाये।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है