निर्वाचन प्रेक्षक ने बड़वारा विकासखण्ड क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

स्लग कटनी (9 जून)- त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश द्वारा कटनी जिले के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी शैलेन्द्र खरे को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री खरे ने गुरूवार को बड़वारा विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम लखाखेरा स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 36 एवं 37 की आवश्यकव्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बुनियादी एवं मूलभूत सुविधाएं मतदान केन्द्र में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक श्री खरे ने बड़वारा स्थित स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी बड़वारा विकासखंड के भ्रमण के बाद प्रेक्षक श्री खरे त्रि-स्तरीय पचायत निर्वाचन हेतु डायमंड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल में पहुंचे और अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव की बारीकियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मतदान दल नियमों को बारीकियों से समझें, जहां कठिनाई महसूस हो, मास्टर ट्रेनर्स से बेहिचक संवाद कर शंका का समाधान कर लें। तभी आप सभी बेहतर ढंग से चुनाव कार्य संपादित कर पाएंगे।
कटनी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
स्वामी श्री रामललाचार्य का श्री नीलकंठेश्वर धाम में भव्य आगमन, वार्षिकोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कटनी मुख्य जंक्शन परिसर में 26 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, RPF ने कोतवाली पुलिस को सौंपी कार्रवाई
सलैया जलाशय मरम्मत कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, 1 करोड़ 72 लाख की लागत, पटल फीलिंग बिना ही दिखाया पूर्ण, 35 लाख के फर्जी बिलों का आरोप