Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बालकिशोर मिश्रा की रिपोर्ट

वर्तमान में तीन चुनौतियों का सामना करने के लिए हुए तैयार शिक्षक

वर्तमान में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के पालन में भिंड जिले के अटेर विकासखंड में निपुण भारत एवं मिशन अंकुर के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) प्रशिक्षण का चौथा चरण श्री देवेंद्र सिंह गुर्जर खण्ड स्त्रोत समन्वयक अटेर के मार्गदर्शन में आज संपन्न हुआ| डीआरजी श्री राकेश सिंह राजपूत एवं श्री देवेश सिंह कुशवाह जी के द्वारा प्रशिक्षण में शिक्षकों को वर्तमान तीन चुनौतियों मैं पहली चुनौती 50% से अधिक विद्यालयों में बहुकक्षा शिक्षण व्यवस्था को कक्षा 1 और 2 की संयुक्त पाठ योजना के माध्यम से अध्यापन कराने की उपाय बताए तथा दूसरी चुनौती बच्चों को बिना किसी पूर्व प्राथमिक शिक्षा अनुभव के कक्षा 1 में प्रवेश के लिए मिशन अंकुर के तहत 12 सप्ताह की विद्या प्रवेश की योजना के माध्यम से इसको पूरा किस तरह से किया जा सकता है इसके अनुभव शिक्षकों को प्रशिक्षण के बड़ी ही सरल विधि से समझाया गया प्रशिक्षण के समापन के इस मौके पर जन शिक्षक श्री सत्यवान सिंह गुर्जर, राजवीर सिंह भदोरिया, आभा दीक्षित, माधुरी सिंह, कुमकुम दिवाकर संध्या मौर्य, अंजू मिश्रा, मेघनाथ सिंह बघेल, प्रदीप सिंह यादव, रवि प्रताप तोमर, अजय कुमार बघेल, दिलीप तिवारी आदि प्रमुख लोगों ने प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से सहभागिता की अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को बीआरसीसी महोदय के द्वारा इस प्रशिक्षण को विद्यालय स्तर पर पूरी लगन से कक्षा 1,2 के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की समझ विकसित करने की अपील की