श्री श्री 1008 अतरदास महाराज जी का 118 वर्ष की उम्र में हुआ प्रभुमिलन।
भिंड जिले के गोरमी तहसील के अंतर्गत परोसा गांव के श्री श्री 1008 अतरदास महाराज जी का कल 13/06/2022 शाम को प्रभुमिलन हो गया। श्री महाराज 118 वर्ष की उम्र होकर प्रभुमिलन हुआ ।श्री महाराज जी प्रभुमिलन से क्षेत्रीय जनता में शोक की लहर छा गयी। क्षेत्रीय जनता के लिये बडी क्षति हुई हैं। श्री महाराज जी ने अपने जीवन काल मे कई लोगों की जिंदगी को सुधारा हैं। उनका सिर्फ एक ही कहना था कि श्री राम का नाम लो उसी से बेड़ा पार होगा । श्री राम जी करेगे सब अच्छा, राम जी भरोसे ही रहो उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में सन्यास ले लिया था 12 वर्ष की से उम्र से कठोर तपस्या की कई वर्षो तक क्वारी नदी के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे घोर तप किया । कई वर्षों तक अन्न को त्याग कर तपस्या की।उसके बाद परोसा तेजपुरा मौजा के हार में हींस के पेड़ के नीचे हनुमान जी महाराज जी का तप किया । हनुमान जी महाराज ने उन्हें साक्षात दर्शन दिये ओर महाराज जी वही पर रुक गए। महाराज जी के पूजा पाठ से खुश होकर हनुमानजी महाराज ने वहाँ पर कई चमत्कार किये। कई लोगो की नोकरिया लगी हैं । महाराज जी के दर्शन मात्र करने से ही पाप नष्ट हो जाते है। महाराज जी को कलयुग में भगवान अवतार माना जाता हैं महाराज की दर्शन मात्र से लोगो के बिगड़े काम बन जाते ।आज क्षेत्रीय की जनता के लिये बड़ी क्षतिपूर्ण खबर हैं। उनके हजारों लाखों शिष्यों में शोक की लहर हैं।कई श्रद्धालु पहुंचे महाराज जी अंतिम दर्शन करने गोरमी में पोरसा रोड़ पर लगा जाम ।श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ इक्कठी हुई हैं की आवागन भी हुआ बाधित।



More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…