Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा /सिराली 118000/ की अवैध सागौन परिवहन करते हुए जप्त, आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर किया पत्थराव

सिराली बुधवार मुखबीर की सूचना पर वनमंडलाधिकारी अंकित पाण्‍डे के मार्गदर्शन एवं उपवनमंडल अधिकारी दक्षिण हरदा ओमप्रकाश बिडारे के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी मकडाई (सा0) बी0एस0वर्मा एवं वन अमले द्वारा अपराहन लगभग 3 बजे से विर्निदिष्‍ट वनोपज सागौन का अवैध परिवहन कर रही बोलेरो पिकअप MP-47,G- 0946 का पीछा करने के दौरान ग्राम बालाखेडा के समीप आरोपी पिंन्‍टू पिता वहीद एवं समीर पिता कययूम निवासी बालाखेडा एवं अन्‍य लोगो के द्वारा वन विभाग के अमले पर पत्‍थरो से हमला किया गया । वन अमले ने स्थिति को भांपते हुये सिराली थाना प्रभारी मदनलाल पवार को सुचनू दी गई जिसके बाद पुलिस की सहायता से ग्राम बालाखेडा के समीप स्यानी नदी से लगभग 19 नग सागौन के लठठे 2.015 घ0मी0 मूल्‍य 118000 /- जप्‍त किये गये मामले में मकडाई परिक्षेत्र की बीटो की सघन जांच की जा रही है । मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक -42405/24 दिनांक – 15.06.2022 जारी किया गया । वहीं पत्थर से वन विभाग की टीम पर हमलावरो के खिलाफ अन्य धाराओं में थाना सिराली में मामला दर्ज करवाया गया है । तथा प्रकरण में अन्‍वेषण जारी है । आरोपियो एवं प्रयुक्‍त वाहन की जांच की जा रही है।