ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी
भारत में वैली ने 3000 में से 628 वी रैंक प्राप्त की
अक्सर बेटियां बेटों से आगे होती है यह बात हम नहीं कहते यह एक सत्यता है किसी भी क्षेत्र में देखो अक्सर बेटिया अपने हुनर व कला के कारण बेटों से पीछे नहीं है सरकार ने भी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया है सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से भी बेटियों को संबल मिला है अब शहरों की नहीं छोटे-छोटे गांव की भी बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है इसी प्रकार एक छोटे से ग्राम गणपुर की बेटी कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी वेली पिता राधेश्याम गोयल ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय श्रेष्ठ योजना 2022-2023 के अंतर्गत अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना श्रेष्ठ की प्रतियोगिता परीक्षा मे ऑल इंडिया रैंक 3000 में से 628 वी रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है वेली ने अपने नाम के साथ अपने परिवार का नाम भी गौरान्वित किया है साथ ही परिवार व विद्यालय के साथ अपने क्षेत्र का नाम भी गौरान्वित किया है वेली की इस सफलता पर गोयल परिवार साथ ही संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी की खबर


More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण