विजय चौहान रिपोर्टर



इंदौर। सिख समाज के लोगों के उपचार के लिए एमवाय अस्पााल के डॉ. सचिन शिंदे हमेशा ही सेवा करते है। जो मरीज उन की यूनिट का नहीं होता है उसका भी वे इलाज साथी डाक्टरों से करवाते है। सिख समाज के लोगों को एमवाय अस्पताल में डॉ. सचिन शिंदे की सक्रियता से बेहतर उपचार मिल जाता है उनकी यह सेवाभावी के कारण उनका सम्मान किया गया।
पिपलिया राव गुरुद्वा में श्री हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें पंथकी सर्वोच्च संस्था श्रीअकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा एमवाय अस्पताल सर्जरी विभाग के डॉक्टर सचिन शिंदे का सम्मान किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। डॉ. सचिन शिंदे सिख समाज के किसी भी व्यक्ति के इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में हमेशा सक्रिय रहते हैं उनकी इस मानव सेवा को देखते हुए गुरुद्वारा में उनका सम्मान किया गया। इसके पहले भी सिख समुदाय द्वारा उनका सम्मान किया जा चुका है। इस अवसर पर गुरुदारा प्रमुख प्रीतपाल सिंह भाटिया, सरदार मनगवीरा, सरदार कुलदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। रिपोर्टर विजय चौहान

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…