Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ अनिल शर्मा

कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक अहम बैठक में सभी पार्षद प्रत्याशियों का परिचय तथा उन्हें पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कहा कि हमारे पास उपलब्धियो की लंबी कड़ी है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जनता की सेवा तथा शहर में विकास के ऐतिहासिक कार्य कराए हैं। वहीं केंद्र और राज्य सरकार की 3 सौ से अधिक योजना जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है इन्ही सब को लेकर हम जनता मतदाता के पास जाएं जनता भी सिर्फ भाजपा पर विश्वास करती है निसन्देह हमारे प्रत्याशी को जनता आशीर्वाद देगी।

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने प्रत्याशियों को सम्बोधित करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी तथा हमारे गौरवशाली नेतृत्व आदरणीय नरेंद्र मोदी जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी जैसा नेतृत्व है दूसरी तरफ कांग्रेस में राहुल गांधी जैसा नेता, अंदाजा आप लगा सकते हैं हम अपने नेतृव के नाम को लेकर जाएंगे जनता के लिए इन नेतृत्व ने जो कार्य किये जो योजनाएं दीं वह गांव गरीब किसान मध्यमवर्गीय के लिए वरदान बनीं हमारा उदेश्य राजनीति के जरिये समाज सेवा होना चाहिए व्यवहार में विनम्रता कई कठनाइयों को दूर कर देती है।

विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि पार्षद पद बेहद अहम होता है। प्रत्येक वार्ड में जनता की दुख तकलीफ के निदान के लिए जनता पार्षद के पास ही पहले पहुंचती है अतः हम सबको जनता के लिए सेवा का जज्बा तथा हर वक्त सक्रिय रहने की जरूरत होती है। हमारे सभी प्रत्याशी जनसेवा के कार्यों के लिए सजग हैं यही सजगता तथा वार्डों में बीते वर्षों में हुए कार्यों सरकार की योजनाओं का लाभ आदि कई उपलब्धि को लेकर हम जनता के पास जाएंगे निश्चित ही इसका लाभ प्रत्याशी को होगा। हम सभी को पूरे उत्साह के साथ जनता के विश्वास को जीतना है।

महापौर प्रत्याशी श्रीमती ज्योति दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे पार्टी ने जो दायित्व दिया है उस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगी। ज्योति दीक्षित ने कहा कि मैने नगर निगम के पार्षद के रूप में आप सबके साथ मिलकर काम करने का अनुभव हासिल किया है यही अनुभव अब शहर के विकास में मील का पत्थर बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं आप ही कि तरह पार्षद हूं जनता से सदैव संवाद रहा मुझे कटनी की समस्याओं की भली भांति जानकारी है मैं इसी अनुभव का लाभ को जनहित के कार्यों में लगाने सदैव सक्रिय रहूंगी। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है जो हमें देश मे नरेंद्र मोदी जी प्रदेश में शिवराज जी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा जी जैसा नेतृत्व मिला जो हर पल जनता के कल्याण के लिए लगे रहते हैं।
इससे पूर्व सभी मंचासीन नेताओं का स्वागत किया गया उपरांत समस्त पार्षद पद के प्रत्याशियों का परिचय हुआ। जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने सभी को बधाई देते विजय संकल्प के साथ जुटने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री चेतन हिंदुजा ने एवं आभार जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील उपाध्याय ने किया इस अवसर पर वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारी सभी 45 वार्डों के प्रत्याशी उपस्थित थे।