Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

धार जिले में तहसील क्षेत्र में मिट्टी खनन माफियाओं के द्वारा दिन रात जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है पड़े कहा कहा चल रहा है

राहुल राठौड़ न्यूज़ 24×7 इण्डिया धार

तहसील क्षेत्र में मिट्टी खनन माफियाओं के द्वारा दिन रात जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है जिससे राजस्व विभाग को लाखों की क्षति हो रही है।
जेसीबी मशीन से सरेआम हो रहा मिट्टी का अवैध खनन
सरदारपुर से राहुल राठोड़
राजोद-बरमंडल.सरदापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बरमंडल,बरखेड़ा तालाब से मिट्टी खनन माफियाओं के द्वारा दिन रात जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे राजस्व विभाग को लाखों की क्षति हो रही है। सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में खनन माफिया व विभाग की मिलीभगत से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे है।
बरखेडा तालाब से लगातार पिछले कई दिनों से मिट्टी का अवैध रूप से जेसीबी मशीन के द्वारा खनन किया जा रहा है। दिनदहाड़े जेबीसी मशीन से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टरों ट्रॉलीयों में भरकर400- 500 रुपये प्रति ट्रॉली की दर से बेची जा रही है। जिससे राजस्व विभाग को हजारों रुपये की क्षति हो रही है। माफिया दिन रात मिट्टी का खनन करते हैं खनन माफिया के पास मिट्टी उठाने का कोई भी परमिट नहीं है। चारों ओर मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर होता देखा जा सकता है। बिना किसी रोक टोक के माफियाओं द्वारा अवैध खनन करके मिट्टी बेचने का गोरखधंधा पिछले कई दिनों से जोरों पर चल रहा है।
इनका कहना है……
हमारे द्वारा मिट्टी खुदाई की किसी को कोई परमिशन नही दी गई है चोकिदार को भेज दिया गया है।
अशोक गर्ग…….
एसडीओ जलसंसाधन विभाग