Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कमलेश कावड़कर न्यूज़24×7  इंंडिया भैंसदेही
*डॉ महेश ने किया ग्रामीण प्रतिभा का सम्मान*

भैंसदेही मध्य प्रदेश को जन्मभूमि मानकर चिकित्सा के क्षेत्र में महाराष्ट्र प्रांत में सेवा देने वाले समाजसेवी डॉ महेश भूसुमकर ने ग्राम बीबा् की मेधावी ग्रामीण प्रतिभा मोनाली चिमोटे को महाराष्ट्र प्रांत की बोर्ड कक्षा दसवीं में 88% अंक प्राप्त करने पर सम्मान कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया समाजसेवी डॉ महेश भुसुमकर ने चिकलधारा तहसील के ग्राम बीबा के साधारण किसान रघु की लाडली बिटिया मोनाली के बोर्ड 10वीं परीक्षा में 88% अंक लेने पर दंपति सहित उनके परिवार में पहुंच कर सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह देकर उस बिटिया को ₹501 भी प्रदान किए शासकीय रुग्णालय चुरणी मैं मेडिकल ऑफिसर के रूप में पदस्थ डॉ महेश ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मान देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है मैं अपने आप को इस प्रतिभा को सम्मानित करने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट